कल्लीपुर गांव में सोमवार की सुबह भूमि अधिग्रहण के प्रस्तावित कार्य के विरोध में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के घर पहुंचकर उनके पति प्रकाश पटेल का घेराव किया।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण से संबंधित जानकारी समय पर सार्वजनिक न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों के अनुसार, वीडीए की ओर से कल्लीपुर गांव की भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि फेज-1 में गांव की लगभग 150 एकड़ भूमि पहले ही अधिग्रहित की जा चुकी है

और अब फेज-2 के तहत और भूमि अधिग्रहित करने की तैयारी चल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में उन्हें समय रहते कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई, केवल ग्राम प्रधान को भूमि अधिग्रहण से जुड़ी जानकारियां प्राप्त होती रहती हैं। ग्रामीणों ने मांग की कि उनकी सहमति के बिना भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे न बढ़ाई जाए

और प्रशासन इस मामले में पारदर्शिता बरतते हुए स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराए। प्रदर्शन में सुभाष यादव, अखिलेश पटेल, छोटेलाल कनौजिया, राजकुमार पटेल, राजेंद्र शर्मा आदि शामिल रहे।

रिपोर्ट अशोक कुमार गुप्ता

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —