लखनऊ।
उत्तर प्रदेश कैडर के 1991 बैच के पूर्व आईपीएस अधिकारी दावा शेरपा का सोमवार को जम्मू में निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने अपने पुत्र मिन्गा शेरपा, जो वर्तमान में उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) के डिप्टी कमिश्नर हैं, के पास रहते हुए अंतिम सांस ली।
मूल रूप से दार्जिलिंग के निवासी दावा शेरपा उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जनपदों में एसपी और एसएसपी रहे। वर्ष 2004 में वह मुज़फ्फरनगर के एसएसपी भी रहे थे। अपनी ईमानदार कार्यशैली, विनम्र व्यवहार और प्रभावी पुलिसिंग के लिए वह पुलिस विभाग में विशेष पहचान रखते थे।
वर्ष 2022 में एडीजी पद से सेवानिवृत्त हुए दावा शेरपा के निधन की खबर से उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई है।










Users Today : 66
Users This Year : 23677
Total Users : 36270
Views Today : 137
Total views : 71240