पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा – 2025 की परीक्षा केन्द्रों का जिलाधिकारी वाराणसी श्री सत्येन्द्र कुमार संग किया गया स्थलीय निरीक्षण, ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

 पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा–2025 के दृष्टिगत जनपद में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों का जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार संग स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

 निरीक्षण के क्रम में कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज, नदेसर स्थित परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण करते हुए पुलिस आयुक्त महोदय ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

 पुलिस आयुक्त महोदय ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक परीक्षार्थी की गहन तलाशी एवं सत्यापन के उपरांत ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जाए, जिससे परीक्षा की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनी रहे।

 परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र व्यवस्थापकों एवं पुलिस अधिकारियों से संवाद स्थापित कर पुलिस आयुक्त महोदय ने सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा संचालन एवं अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

 पिछले 10 वर्षों के दौरान नकल कराने में संलिप्त रहे व्यक्तियों के गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि परीक्षा की शुचिता एवं निष्पक्षता पूर्णतः बनी रहे।

 परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश स्थलों पर पहचान पत्र, बायोमेट्रिक आदि की प्रभावी चेकिंग की जाए तथा केन्द्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ अथवा संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए।

 निरीक्षण के दौरान केन्द्रों पर पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षा एवं बैठने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

 परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल, अनुचित साधनों के प्रयोग अथवा अन्य अवांछनीय गतिविधियों की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक वैधानिक एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा समस्त पुलिस बल को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व के साथ ड्यूटी संपादित करने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि परीक्षा सकुशल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न कराई जा सके।

दिनांक 08.06.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा–2025 के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार के साथ स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज, नदेसर सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर सुरक्षा प्रबंधों, परीक्षा संचालन व्यवस्था तथा अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जा रही

सुविधाओं का जायजा लिया। पुलिस आयुक्त महोदय ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक परीक्षार्थी की गहन जांच, पहचान पत्र एवं बायोमेट्रिक सत्यापन के उपरांत ही प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों से नकल कराने में संलिप्त व्यक्तियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

साथ ही परीक्षा केन्द्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतत दृष्टि रखने, किसी भी प्रकार की नकल अथवा अवांछनीय गतिविधि की सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने तथा पूरी परीक्षा प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन प्रमोद कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे ।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई