रामनगर के भीटी ग्राम सभा में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया कई सड़कों का शिलान्यास एवं लोकार्पण

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

वाराणसी कैण्ट विधानस भा के अंतर्गत रामनगर क्षेत्र की भीटी ग्रामसभा में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने विभिन्न इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को विकास की नई सौगात दी। इस दौरान स्थानीय नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

सर्वप्रथम रमेश पुरम कॉलोनी में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ। विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन स्थानीय निवासी  शिवनाथ पांडेय से संपन्न कराया तथा नारियल फोड़ा शुभारम्भ किया। शिलापट्ट का अनावरण टुन्ना सिंह एवं संजय सोनकर द्वारा किया गया।

इसके उपरांत डॉ. नेहरू के आवास से कंचन साहनी के आवास तक निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर नारियल आलोक सिंह ने फोड़ा तथा शिलापट्ट का अनावरण मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह बघेल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक जायसवाल द्वारा किया गया।

इसके बाद शंकर नगर कॉलोनी, भीटी में डॉ. संजीव गुप्ता के आवास से अशोक जायसवाल के आवास तक निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण संपन्न हुआ। इस अवसर पर नारियल गोविंद मौर्य ने फोड़ा तथा शिलापट्ट का अनावरण संतोष द्विवेदी और सृजन श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में शंकर नगर कॉलोनी, भीटी स्थित अरविंद पटेल के आवास से शोएब के आवास तक निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण विधायक सौरभ श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिलापट्ट का अनावरण उदय बिहारी श्रीवास्तव एवं रितेश राय द्वारा किया गया।

इस सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

इस अवसर पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता विधानसभा के प्रत्येक मोहल्ले और गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सड़क, सीवर, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण ही विकास का आधार है। उन्होंने आश्वस्त किया कि कैंट विधानसभा में विकास कार्यों की यह गति निरंतर जारी रहेगी और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। लोगों ने विकास कार्यों के लिए विधायक सौरभ श्रीवास्तव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सड़कों के निर्माण से वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान हुआ है और क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है।

इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, अशोक जायसवाल, संतोष द्विवेदी, प्रीति सिंह, सृजन श्रीवास्तव, संजय सोनकर, आलोक सिंह, रितेश राय, गोविंद मौर्य, उदय श्रीवास्तव, ऋषभ सिन्हा, शिवांग सिन्हा, सिद्धार्थ मौर्य समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक गण उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।