वाराणसी अधिवक्ता पुलिस विवाद में एक वकील की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र अब भी लंबित है। अगली सुनवाई 16 अक्तूबर को होगी। पिछले दिनों मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की अदालत में एडीसीपी नीतू कादयान, एसीपी क्राइम विदुष सक्सेना, एसीपी कैंट नितिन तनेजा, थाना प्रभारी कैंट शिवाकांत मिश्र समेत 50 अज्ञात दरोगा और 50 अज्ञात सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश के लिए अर्जी दी गई थी।
अधिवक्ता राघवेंद्र नारायण दुबे ने प्रार्थनापत्र में कहा है कि 16 सितम्बर की शाम कुछ अधिवक्ताओं ने उन्हें सूचना दी कि थाना प्रभारी कैंट, पुलिस चौकी प्रभारी कचहरी गेट नंबर दो के अंदर वरिष्ठ वकीलों को गालियां देते मारपीट कर रहे हैं। जिला जज को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंचा तो गेट पर एडीसीपी व कैंट थाना प्रभारी ने ताला लगा दिया है। मामले की लिखित सूचना 17 सितंबर को सीपी को दी, जब कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता ने कोर्ट की शरण ली।










Users Today : 79
Users This Year : 12597
Total Users : 25190
Views Today : 206
Total views : 49866