चन्दौली ताराजीवनपुर
छत्रधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दयालपुर-सदलपुरा में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी की अध्यक्षता में एवं एनएसएस प्रभारी राजेश कुमार के तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अशोक सिंह, संजय सिंह तथा एनएसएस प्रभारी राजेश कुमार सहित छात्र-छात्राओं द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में नीम, पीपल, आम, अमरूद समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। साथ ही सभी ने पौधों के संरक्षण और देखभाल का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनएसएस प्रभारी राजेश कुमार ने कहा, “पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष न केवल जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन और जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हर व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य,प्रवक्ता मनोज मौर्य, प्रतीश केशरी, अर्चना मिश्रा, राजेश कुमार चौहान तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक-सेविका संस्कृति, दीपिका, श्वेता, कंचन, ममता, आंचल, प्रशांत, आरती, सपना, प्रिया आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी को पर्यावरण बचाने की शपथ भी दिलाई गई।










Users Today : 4
Users This Year : 17045
Total Users : 29638
Views Today : 4
Total views : 58729