कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी, 5 जून।

बिहार सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय विजय कुमार सिन्हा के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मालवीय सेवा संस्थान द्वारा “एक पौधा, एक संकल्प” अभियान का शुभारंभ कर कंपोजिट विद्यालय, सुंदरपुर (पानी टंकी के निकट), वाराणसी में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वर्तमान कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लेते हुए 101 वृक्षों का रोपण किया गया। मालवीय सेवा संस्थान के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मालवीय सेवा संस्थान के संरक्षक एवं अवध विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार चौबे ने की। अपने संबोधन में उन्होंने मंत्री जी उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करते हुए पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण ही मानव जीवन एवं आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा का आधार है।

इस अवसर पर मालवीय सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने कहा कि कृषि मंत्री विजय सिन्हा जी ईमानदारी एवं सुचिता के प्रतीक हैं इसलिए उनके जन्मदिन के सुअवसर पर”‘एक पौधा, एक संकल्प’ अभियान की शुरुआत की जा रही है। पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए

बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के दौर में प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे। वृक्ष ही स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु और सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। मालवीय सेवा संस्थान इस अभियान के माध्यम से समाज में हरित चेतना का विस्तार करने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।”

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सुमन पाण्डेय ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

इस अवसर पर बीएचयू के पूर्व छात्रनेता एवं भाजपा नेता डॉक्टर अरुण कुमार चौबे एवं संस्थान के वरिष्ठ संरक्षक नागेंद्र तिवारी , अध्यक्ष सुनील मिश्रा, निदेशक अनिल कुमार मिश्रा, प्रांशु उपाध्याय, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, अप्पू दुबे, अशोक कुमार, सोनू उपाध्याय, आकाशदीप, मोनू पटेल सहित मालवीय सेवा संस्थान की पूरी टीम उपस्थित रही कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं समाज में हरित चेतना के प्रसार के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।