दिनांक 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ0 अनिल कुमार पाण्डेय (आईपीएस)-सेनानायक के कुशल निर्देशन एवं उपस्थिति में वाहिनी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महोदय द्वारा फलदार पौधे को लगाया गया.
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम “जलवायु कार्रवाई” (Climate Action) “#NowForClimate” हैl

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा जवानों एवं आमजन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वाहिनी के समस्त कार्मिकों ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ, हरित तथा प्रदूषण मुक्त वातावरण के निर्माण हेतु अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत उपसेनानायक प्रमोद कुमार यादव की अगुवाई में पर्यावरण के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई. जिसमें वाहिनी कर्मियों एवं बैंड टीम द्वारा भाग लिया गया.











Users Today : 70
Users This Year : 17111
Total Users : 29704
Views Today : 149
Total views : 58874