आरबीआई द्वारा 12 अरब डॉलर का सोना बेचने की खबर गलत निकली, ब्लूमबर्ग ने भी अपनी स्टोरी को संशोधित किया

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 12 अरब डॉलर मूल्य का सोना बेचने की खबर को लेकर बड़ा स्पष्टीकरण सामने आया है। आरबीआई ने साफ किया है कि उसने कोई सोना नहीं बेचा है और उसके पास मौजूद भौतिक स्वर्ण भंडार 880.52 टन पर अपरिवर्तित है।

दरअसल, ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक्स की एक रिपोर्ट में सोने के मूल्यांकन को लेकर हुई तकनीकी त्रुटि के कारण यह निष्कर्ष निकाला गया था कि आरबीआई ने सोना बेचा है। रिपोर्ट में भारतीय बाजार के सोने के भाव का उपयोग किए जाने से आंकड़ों की गलत व्याख्या हुई और इसे सोने की बिक्री मान लिया गया।

आरबीआई के स्पष्टीकरण के बाद ब्लूमबर्ग ने भी अपनी त्रुटि स्वीकार करते हुए संबंधित आंकड़ों को संशोधित कर लिया और रिपोर्ट को करेक्ट किया। पीआईबी फैक्ट चेक ने भी सोशल मीडिया पर चल रहे “भारत ने सोना बेच दिया” संबंधी दावों को भ्रामक और गलत बताया है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अन्तर्गत चोरी की मोटरसाइकिल व चोरी करने के औजार के साथ 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे।

पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा नमो घाट से पुरानापुल तक बोट से भ्रमण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया गया स्थलीय निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश ।