मिर्जामुराद।
गौर गांव (मिर्जामुराद) निवासी भारतीय जनता पार्टी के वाराणसी के पूर्व जिलाउपाध्यक्ष एवं स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय के प्रबंधक संजीव सिंह गौतम की माता जी कवलवास देवी उम्र (80) वर्ष पत्नी वीरेश सिंह गौतम की मंगलवार की सुबह गौर गांव स्थित आवास पर लंबी बीमारी के बाद आकस्मिक निधन हो गया।निधन की सूचना मिलते ही राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष वाराणसी रामशकल पटेल, किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शिवराज मिश्रा, प्रवक्ता सुरेन्द्र तिवारी आदि ने मृतका के शव पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश दूबे, नागेंद्र रघुवंशी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ‘वीरू’, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, एमएलसी प्रतिनिधि संदीप सिंह ‘मिंटू’, पीपीसी के प्रदेश महासचिव पवन त्रिपाठी, जिलाउपाध्यक्ष अरविंद प्रधान,अखंड प्रताप सिंह, अभिषेक त्रिपाठी,मंडल अध्यक्ष अभिषेक दूबे, सुजीत पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र बिन्द, धीरज सिंह, राकेश पटेल, प्रवीण विश्वकर्मा, डॉ.आशुतोष, समेत सैकड़ो की संख्या में लोग आवास पर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त किया।कवलवास देवी का अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर शाम को हुवा पति वीरेश सिंह गौतम ने मुखाग्नि दी।









Users Today : 5
Users This Year : 24085
Total Users : 36678
Views Today : 6
Total views : 72089