अटल पेंशन योजना के लाभार्थी को पेंशन योजना से जोड़ने का चेक का हुआ वितरण

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।

मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह की अध्यक्षता में अटल पेंशन योजना के लाभार्थी को पेंशन योजना से जोड़ने का चेक वितरण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 01 जून, 2026 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, वाराणसी क्षेत्र द्वारा अटल पेंशन योजना से आम जन को जोड़ने हेतु शाखा स्तर पर एक बृहद शिविर आयोजित किया गया। जिसमें एक दिन में 1701 आम जन को पेंशन योजना से जोड़ा गया।

इस अवसर पर टी कामेश्वर राव, महाप्रबन्धक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, वाराणसी अंचल एवं शैलेंद्र कुमार, क्षेत्र प्रमुख के मार्गदर्शन में वाराणसी क्षेत्र की 63 शाखायों एवं 350 से भी अधिक बीसी के द्वारा 1701 एपीवाई से लोगों को जोड़ा गया एवं चालू वित्तीय वर्ष में 4000 लोगों को एपीवाई योजना से जोड़ा गया।

एपीवाई योजना में 18 से 40 वर्ष तक के असंगठित क्षेत्र के लोग पात्र हैं। इस योजना में 60 वर्ष की आयु पर 1000 से 5000 की पेंशन लाभार्थी को मिलेगी एवं लाभार्थी का फंड्ज भी अंत में वृद्धि के साथ भुगतान किया जाता है। जैसे यदि 18 वर्ष की आयु में यदि कोई लाभार्थी अपना नामांकन करता है तो रु 210/- प्रतिमाह के हिसाब से 60 वर्ष तक 1.05 लाख जमा करता है।

अगले 20 वर्ष में पेंशन रु 12 लाख मिलती है एवं नॉमिनी यदि अगले 5 वर्ष जीवित रहती है तो रु 3.00 लाख पूर्ण पेंशन उसको मिलती है। एवं अंत में अनुमानित रु 8.50 लाख भी नॉमिनी को मिलता है इस प्रकार कुल अनुमानित 23.50 लाख का फायदा होता है।

अटल पेंशन योजना 2015 में असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए चालू की गयी थी। शैलेंद्र कुमार ने बताया की यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगो का सामाजिक सुरक्षा की योजना से जोड़ कर उनमें आत्म विश्वास की भावना का संचार करना है। इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबन्धक अविनाश अग्रवाल ने अवगत कराया की

इस अभियान में आम जन के बीच में विभिन्न चौपालों  एवं बीएलबीसी की बैठकों में अटल पेंशन योजना के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है, ताकि भारत सरकार की योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को  मिले। वाराणसी जनपद में अबतक कुल 2.40 लाख आम जन को विभिन्न बैंको द्वारा इस पेंशन योजना से जोड़ा जा चुका है। अनुराग रंजन द्वारा इस अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई