मीरजापुर
थाना कछवां, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 31.05.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी ।
उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना कछवां पर मु0अ0सं0-110/2026, धारा 64(2)(एफ),64(2)(एम),65(1),115(2),352,351(2) बीएनएस व 5N/6, 5L/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी कछवां को निर्देश दिए गए ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कछवां पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 02.06.2026 को उप निरीक्षक शाहिद यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना कछवां क्षेत्रांतर्गत ग्राम गडौली तिराहे के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मनोज पुत्र मंगर निवासी ग्राम गडौली थाना कछवां जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा धारा 64(2)(एफ),64(2)(एम),65(1),115(2),352,351(2) बीएनएस तथा 5N/6 एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।











Users Today : 13
Users This Year : 24093
Total Users : 36686
Views Today : 26
Total views : 72109