सेवापुरी
रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण एवं चौमुखी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने सोमवार को लहिया भतसार गांव के महादेव घाट पर 19 करोड़ 68 लाख 78 हजार रुपये की लागत से बनने वाले वरुणा सेतु परियोजना का विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया।
रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इसके निर्माण से ग्राम लहिया, भत्सार, खेवली, पंपापुर, बहरा, कपड़फोरवा सहित दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं कृषि गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग और उनके सतत प्रयासों के फलस्वरूप यह महत्वपूर्ण परियोजना क्षेत्र की जनता को समर्पित की जा रही है। पुल के निर्माण से क्षेत्रवासियों का समय और दूरी दोनों कम होंगे तथा ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।यह पुल मार्च 2028 में तैयार हो जाएगा।
उन्होंने सेतु निगम के अधिकारियों से अच्छी गुणवत्ता के साथ-साथ ससमय निर्माण को पूरा करने हेतु निर्देशित किया। कार्यक्रम के दौरान सेतु निगम के अधिकारी तथा क्षेत्रीय लोगों ने इस सराहनीय कार्य को लेकर रोहनिया विधायक को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव राकेश यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल, डा.उमेश पटेल,आलोक पाण्डेय, अमित पटेल, विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल, राजकुमार वर्मा, श्यामबली पटेल,विनोद पटेल,नागेंद्र पटेल, संतोष प्रधान, रीना, श्रीदेवी, आनंद,जेपी पटेल,राम सकल मास्टर, ओम प्रकाश सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।










Users Today : 0
Users This Year : 23791
Total Users : 36384
Views Today :
Total views : 71497