दिनांक 02.06.2026 को थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं अपराधियों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर कोईराजपुर अण्डरपास के पास से मु0अ0सं0 0206/2026, धारा 115(2), 352, 351(2), 69 बीएनएस में वांछित अभियुक्त रोहित कुमार भारती पुत्र कैलाश राम निवासी ग्राम भेलखा थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
वादीनी द्वारा पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया था कि गांव का निवासी रोहित कुमार भारती पिछले लगभग 06 वर्षों से शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन संबंध बनाता रहा। जब वादीनी द्वारा विवाह करने के लिए दबाव बनाया गया तो अभियुक्त ने शादी करने से इंकार कर दिया तथा गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि अभियुक्त के परिजनों कैलाश, गीता, सोनू एवं छोटू ने भी वादीनी के साथ मारपीट कर धमकी दी कि यदि पुनः शादी का दबाव बनाया अथवा शिकायत की तो उसकी हत्या करवा दी जाएगी।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बड़ागांव पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। विवेचना एवं साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उसका वादीनी के साथ प्रेम संबंध था तथा उसने विवाह का आश्वासन देकर उसके साथ यौन संबंध बनाए थे। बाद में विवाह के लिए दबाव बनाए जाने पर उसने शादी करने से इंकार कर दिया। अभियुक्त ने बताया कि उसके विरुद्ध थाना बड़ागांव पर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर वह रिश्तेदारी में भाग जाने की फिराक में था, तभी पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
रोहित कुमार भारती पुत्र कैलाश राम निवासी ग्राम भेलखा थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी, उम्र करीब 25 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
1. उ0नि0 विवेकानन्द द्विवेदी, चौकी प्रभारी हरहुआ, थाना बड़ागांव, वाराणसी।
2. उ0नि0 कौशलेन्द्र धर दूबे, थाना बड़ागांव, वाराणसी।
3. पुलिस टीम थाना बड़ागांव, कमिश्नरेट वाराणसी।











Users Today : 26
Users This Year : 15593
Total Users : 28186
Views Today : 35
Total views : 55943