लखनऊ,
लखनऊ के गोमती नगर स्थित होटल हिल्टन गार्डन में लायंस इंटरनेशनल मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट 321 के 53वें मल्टीपल कन्वेंशन और अवॉर्ड समारोह में अग्रवाल मंड़ी टटीरी जनपद बागपत के सुप्रसिद्ध समाजसेवी और लायंस क्लब के गौरव प्रोग्रेसिव मेल्विन जोन्स फेलो – पीएमजेएफ लायन पंकज गुप्ता को मल्टीपल 321 के बेस्ट सेक्रेटरी अवार्ड से सम्मानित किया गया।
पीएमजेएफ लायन पंकज गुप्ता को यह अवार्ड इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन विनय मित्तल, पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन जितेन्द्र चौहान, मल्टीपल काउंसिल के चेयरमैन लायन रविंद्र सागर, 321सी1 के डिस्टिक्ट गवर्नर लायन विनय सिसोदिया द्वारा प्रदान किया गया।
इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन विनय मित्तल द्वारा बताया गया कि पंकज गुप्ता को यह अवार्ड मानवता की सेवा और लायनिज्म में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर देश के विभिन्न स्थानों से आये लायंस क्लब पदाधिकारियों व उपस्थित लोगों ने पीएमजेएफ लायन पंकज गुप्ता के कार्यो की जमकर प्रशंसा की।
इस अवसर पर 321ए2 के पीडी लायन विनीत गोयल, लायन संदीप अग्रवाल, लायन विशाल मल्होत्रा, लायन सुरेश गुप्ता, लायन सुनील मित्तल, लायन सुशील भनोट सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट – विवेक जैन









Users Today : 92
Users This Year : 24034
Total Users : 36627
Views Today : 203
Total views : 72019