चन्दौली सकलडीहा
आसमान से आग के गोले गिर रहे है। पशु पक्षी से लेकर जनजीवन परेशान है। इसके बाद भी सकलडीहा में किसी भी तिराहे पर यात्री प्रतिक्षालय नही है। जिसके कारण सुबह से लेकर शाम तक यात्रियों को तपती धूप में ईधर उधर भटकना पड़ना पड़ता है। ग्रामीणों ने तिराहे पर पियाऊ और यात्री प्रतिक्षालय गृह बनवाने की मांग किया है।
सकलडीहा अलीनगर तिराहा और सघन तिराहा से प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक लोगों को वाराणसी,मुगलसराय,सैदपुर,जमनिया,बिहार,चंदौली मुख्यलाय आना जाना लगा रहता है।
इस तपीश भरी धूप में यात्री सवारी वाहनों में बैठे रहते है। छाया की व्यवस्था नहीं होने पर यात्री इधर उधर दुकानों के बाहर खड़ा रहने के लिये मजबूर रहते है। किसी भी तिराहे पर हैंडपंम तो दूर कही भी किसी संगठन और सामाजिक संस्थान की ओर से पियाऊ तक की व्यवस्था नहीं किया गया है।
महिलायें से लेकर छोटे छोटे बच्चे पानी पीने और छाया के लिये भटकते रहते है। यात्री प्रतिक्षालय नहीं होने पर सड़कों पर वाहनों की कतार लगी रहती है। रोजी रोटी के चक्कर में सवारी वाहन चालक भी धूप में मडराते रहते है।
व्यापारी नेता पवन वर्मा, रमन सोनकर,पीयूष चौरसिया,सूरज सिंह,गौतम गोंड,घनश्याम जायसवाल,सोहन गुप्त,सुभाष आदि ग्रामीणों ने दोनों तिराहों पर यात्री प्रतिक्षालय गृह और पियाऊ की व्यवस्था कराये जाने की जिला प्रशासन से मांग किया है।











Users Today : 76
Users This Year : 23867
Total Users : 36460
Views Today : 201
Total views : 71698