इस बैठक में संघ लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष या उनकी ओर से नामित कोई सदस्य इसकी अध्यक्षता करेगा। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्रालय के गृह सचिव, उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल, केंद्रीय अर्ध सैनिक बल सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी या एनएसजी में से किसी एक फोर्स का डीजी जो यूपी कॉडर का ना हो, शामिल होगा।
स्थाई डीजीपी की दौड़ में सबसे आगे मौजूदा कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण ही नजर आ रहे हैं। राजीव कृष्ण पिछले साल 1 जून से प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी हैं। वे 11 आईपीएस अफसरों को सुपरसीड कर के कार्यवाहक डीजीपी बने थे।
मौजूदा समय में राजीव कृष्ण से सीनियर केवल तीन अफसर रेणुका मिश्रा, आलोक शर्मा और पीयूष आनंद ही बचे हैं। इनसे सीनियर बाकी अफसर रिटायर हो चुके हैं। यूपीएससी को जो नाम भेजे गए हैं उनमें 30 साल की सेवा पूरी कर चुके सभी अफसरों के नाम भेजे गए है।









Users Today : 7
Users This Year : 15574
Total Users : 28167
Views Today : 8
Total views : 55916