दिनांक 23.05.2026 को थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय ए0सी0जे0एम0 कक्ष संख्या-चतुर्थ, जनपद वाराणसी द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में प्रभावी कार्रवाई की गई।
उक्त कार्रवाई के क्रम में निम्नलिखित वादों से संबंधित वांछित एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया—
पुराना आपराधिक वाद संख्या- 3803241/2012, राज्य बनाम राजेश पटेल, थाना फूलपुर/944/2006 से संबंधित अभियुक्त राजेश पटेल पुराना आपराधिक वाद संख्या- 3802807/2012, राज्य बनाम प्रदीप कुमार, थाना फूलपुर/02/2004 से संबंधित अभियुक्त काशी विश्वकर्मा ।गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
1.राजेश पटेल पुत्र रामधारी निवासी ग्राम फत्तुपुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 45 वर्ष।
2.काशी विश्वकर्मा पुत्र स्व0 रामलोचन विश्वकर्मा निवासी ग्राम ओदार, थाना सिंधोरा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 58 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 राजित राम यादव –थाना फूलपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
2. उ0नि0 अनिल कुमार –थाना फूलपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
3. आरक्षी अक्षय यादव- थाना फूलपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।
4. आरक्षी राकेश सरोज – थाना फूलपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।









Users Today : 44
Users This Year : 23986
Total Users : 36579
Views Today : 132
Total views : 71948