राजातालाब।
विगत कई दिनों से राजातालाब तहसील क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें मिलने पर उप जिलाधिकारी राजातालाब शांतुन कुमार सिंनसिनवार ने गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र के कई गांव में हो रहे खनन के खिलाफ छापेमारी किया।उप जिलाधिकारी ने अखरी, मझियार और कपसेठी में बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध खनन में लिप्त 9 वाहनों को सीज कर स्थानीय पुलिस को सौप दिया।
एसडीएम शांतुन कुमार शिनशिनवार ने बताया कि कई दिनों से मिल रही शिकायत के आधार पर खनन अधिकारी प्रशांत के साथ टीम बनाकर छापेमारी किया गया। छापेमारी के दौरान अवैध खनन में लगे और मिट्टी ढुलाई करते हुए 2 जेसीबी, 2 डंपर और 5 ट्रैक्टर को मौके से पकड़ा गया और सीज कर दिया गया है।कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।











Users Today : 33
Users This Year : 23824
Total Users : 36417
Views Today : 56
Total views : 71553