कुख्यात माफिया व गैंग लीडर दिलीप मिश्रा पुत्र रामगोपाल मिश्रा निवासी लवायन कला थाना औद्योगिक क्षेत्र कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा अपराध जगत से अर्जित धन से क्रय अचल सम्पत्ति आराजी संख्या 176 मि0 जुज भाग रकबा 57.86 वर्गमीटर पर ग्राम छिवकी में स्थित मकान नं0 5/4 (दाऊद नगर) तहसील करछना जनपद प्रयागराज अनुमानित कीमत ₹43,04,016/- (तैंतालीस लाख चार हजार सोलह रुपये) को धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत न्यायालय पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा कुर्क किया गया।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज एवं अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त यमुनानगर के पर्यवेक्षण व अपर पुलिस उपायुक्त यमुनानगर एवं सहायक पुलिस आयुक्त करछना के नेतृत्व में थाना औद्योगिक क्षेत्र पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 218/2020 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के विवेचक प्रभारी निरीक्षक थाना
नैनी द्वारा विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त गैंगलीडर दिलीप मिश्रा द्वारा अपने भय व दबंगई के बल पर लोगों को डरा धमकाकर अपराध जगत से अर्जित धन से सम्पत्ति अर्जित की गयी है, को उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के अन्तर्गत कुर्क किये जाने हेतु पुलिस आयुक्त न्यायालय कमिश्नरेट प्रयागराज के समक्ष आख्या प्रस्तुत की गयी।
पुलिस आयुक्त न्यायालय द्वारा त्वरित सुनवाई करते हुये अभिलेखों एवं साक्ष्य संवीक्षा से समाधानित होने के उपरान्त अभियुक्त गैंगलीडर दिलीप मिश्रा द्वारा अपने नाम से अर्जित की गयी आराजी संख्या 176 मि0 जुज भाग रकबा 57.86 वर्गमीटर पर ग्राम छिवकी में स्थित मकान नं0 5/4 (दाऊद नगर) तहसील करछना जनपद प्रयागराज,
जिसकी वर्तमान सरकारी मालियत मु0 14,11,016/- (चौदह लाख ग्यारह हजार सोलह) एवं व्यवसायिक कीमत लगभग मु0 ₹43,04,016/- (तैंतालीस लाख चार हजार सोलह रुपये) है, को धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के अन्तर्गत कुर्क किये जाने का आदेश पारित करते हुये थाना प्रभारी नैनी को प्रशासक नियुक्त किया गया।
कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गिरोहबन्द अभियुक्त दिलीप मिश्रा द्वारा अपराध जगत से अर्जित अन्य सम्पत्तियों की खोजबीन कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी।
कुर्क की गयी अचल सम्पत्ति का विवरण-
1. आराजी संख्या 176 मि0 जुज भाग रकबा 57.86 वर्गमीटर पर ग्राम छिवकी में स्थित मकान नं0 5/4 (दाऊद नगर) तहसील करछना जनपद प्रयागराज।











Users Today : 62
Users This Year : 17375
Total Users : 29968
Views Today : 153
Total views : 59433