ऑर्बिट कप में पूर्वांचल स्पोर्ट्स और टारगेट एकेडमी बनारस ने खिताब जीता

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली दुल्हीपुर

20 से 23 मई तक दिल्ली के धर्म सिंह मान स्टेडियम में आयोजित ऑर्बिट कप 2026 में जूनियर वर्ग में टारगेट एकेडमी बनारस और सीनियर वर्ग के फाइनल में पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली ने खिताब जीता जूनियर वर्ग में टारगेट एकेडमी बनारस ने चित्रकूट स्पोर्ट्स को पांच विकेट से पराजित किया टॉस जीत पहले खेलते हुए चित्रकूट स्पोर्ट्स ने बीस ओवर में

सिर्फ 102 रन बनाए जिसमें शिवांश ,आलोक और आर्यन धुरिया ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया जवाब में टारगेट एकेडमी बनारस ने 16 ओवर में पांच विकेट पे 104 रन बना के खिताब जीता प्लेयर ऑफ द मैच राहुल निषाद बने जबकि फाइटर ऑफ द मैच आलोक बने सीनियर वर्ग के फाइनल में हुए 30 ओवर के मुकाबले में पूर्वांचल स्पोर्ट्स चंदौली ने टॉस जीत पहले फील्डिंग करते हुए हर्ष्मन क्रिकेट एकेडमी दिल्ली को सिर्फ 134 रन पे

ऑल आउट कर दिया जिसमें गेंदबाजी में कृष्णा,अंश यादव ,राहुल ,और अभिज्ञान ने दो दो विकेट लिया जवाब में पूर्वांचल स्पोर्ट्स ने पावर प्ले में ही बिना विकेट गंवाए 7 ओवर में ही 75 रन बना लिये टीम ने 15 ओवर में ही 135 रन एक विकेट खो के बना लिया टीम की तरफ से अंश पाण्डेय ने शानदार शतक मात्र 57 बॉल पे लगा के नाबाद रहे उनके साथ शिरीष भी 14 रन पे नाबाद रहे टीम ने नौ विकेट से जीत के खिताब अपने नाम किया

टीम को जीतने पे मुख्य किरदार मिलु,कप्तान सचिन विश्कर्मा ,अंश ,डिस्क यादव ,ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया प्लेयर ऑफ द मैच अंश यादव को चुना गया बेस्ट बॉलर कृष्णा यादव और बेस्ट बैटर मिलु को चुना गया चीफ गेस्ट शर्मन सर और सुरेश जी थे स्पेशल गेस्ट संतोष धुरिया जी थे टीम के वापस बनारस आने पे शुभ चिंतक और खेल प्रेमियों ने बुके देके बनारस रेलवे जंक्शन पे उनका स्वागत किया टीम कोच शौजब हुसैन और फिजियो शुभम यादव थे

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई