बस के संचालन से ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सहूलियत = सुशील सिंह

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सैयदराजा (चंदौली) विधायक सैयदराजा सुशील सिंह ने नौबतपुर बाजार से रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ।

सुशील सिंह ,बरहनी प्रमुख महेंद्र सिंह व नगर पंचायत सैयदराजा अध्यक्ष आभा जायसवाल ने विधिवत पूजा पाठ कर फीता काटकर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किये ।

जिससे ग्रामीण जनता में काफ़ी खुशी का माहौल देखने को मिला । आस-पास के ग्रामीण इलाकों चारी, चिरईगांव, मुड्डा धनाईतपुर, रामपुर, महुॅजी, मानिकपुर, परेवाॅ, तेजोपुर, खेदाई नरायणपुर व बिहार राज्य को इससे काफी सहूलियत मिलेगी । इसका श्रेय ग्रामीणों ने उ0प्र0 की योगी सरकार व विधायक को देते हुए धन्यवाद किया ।

इस अवसर पर ए.आर. एम. विजय श्रीवास्तव ने बताया की यह बस सेवा प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी । जिसका किराया भाड़ा नौबतपुर से पड़ाव तक 55 रुपए होगा ।

इस अवसर पर उपस्थित सभासद रमेश सिंह, संतोष जायसवाल, अमित अग्रहरी (डाली),अंकित जायसवाल, सैयदराजा मंडल अध्यक्ष विपिन सिंह, महामंत्री छोटू सिंह व राणा सिंह, संतोष सिंह, शैलेन्द्र सिंह प्रधान,राहुल जायसवाल, सभासद मनीष कुमार, धीरज गुप्ता,कमलेश गुप्ता, बरहनी मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत बिन्द व भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

भाजपा पीडीए विरोधी सरकार,है भाजपा के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के लगातार दिए जा रहे बेतुके बयानो को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा नें कहां की ओमप्रकाश राजभर पागल है।