वाराणसी भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र द्वारा श्री दुर्गा पूजा समिति,वरुणापुल,दुर्गा पूजा परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मासिक रेडियो प्रसारण कार्यक्रम “मन की बात” का 126 वाँ संस्करण सामूहिक रूप से सुना गया। यह आयोजन नवरात्रि के पावन अवसर पर मां जगदंबे की आराधना के साथ संपन्न हुआ। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर हम सबको उनके अदम्य साहस और बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने भारतीय नौसेना की दो साहसी महिलाओं के योगदान को भी याद करते हुए देशवासियों से उनके संकल्प और आत्मबल को आत्मसात करने का आह्वान किया।
नवरात्रि के पावन अवसर पर देशवासियों को माता रानी की साधना और आराधना से शक्ति प्राप्त करने का संदेश दिया।
“वोकल फॉर लोकल” का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने लोगों से जीएसटी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती देने की अपील की। उन्होंने सुर कोकिला लता मंगेशकर को भी याद करते उनको नमन किया साथ ही उन्होंने देशवासियों को दीपावली और छठ पूजा की अग्रिम शुभकामनाएँ भी देशवासियों को दीं। प्रधानमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी शताब्दी वर्षगांठ 2 अक्टूबर को मना रहा है जिसके अंतर्गत पूरे देश में अनेक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक सदैव राष्ट्र और समाज की निःस्वार्थ सेवा में तत्पर रहते हैं और यही भावना भारत की शक्ति का मूल है। मन की बात सुनने के बाद भाजपा कार्यकर्ता भाजपा नेता श्रीप्रकाश शुक्ला के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर निकले और दुकानों पर केंद्र सरकार के द्वारा जीएसटी दरों में कटौती से संबंधित स्टीकर कई दुकानों पर लगाया और खरीदारी करने आये ग्राहकों और स्थानीय लोगों को सरकार की जनहित वाली नीतियों से अवगत करवाया और घटाए गए जीएसटी दर का लाभ भी समझाया। कार्यक्रम का नेतृत्व अनूप जायसवाल ने किया व मुख्य अतिथि भाजपा काशीक्षेत्र कार्यालय के मंत्री व वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश शुक्ला थे।
संचालन सोमनाथ विश्वकर्मा व सबका आभार ओम प्रकाश यादव बाबू ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनील कनौजिया एडवोकेट,शंकर जायसवाल,शैलेंद्र श्रीवास्तव मुन्ना पूर्व पार्षद,विपुल कुमार पाठक प्रचार प्रसार प्रमुख(विहिप काशी महानगर उत्तर),सुजीत गुप्ता,जितेंद्र गुप्ता लड्डू,राजेश दुबे,जयकिशन गुप्ता,संतोष विश्वकर्मा,विजय गुप्ता,अमरनाथ विश्वकर्मा,विश्वनाथ जय,बृजेश,वैष्णवी सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता और इलाकाई लोग उपस्थित थे।










Users Today : 5
Users This Year : 24085
Total Users : 36678
Views Today : 6
Total views : 72089