सोनभद्र 22 मई 2026 अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर पानी पेड़ बचाओ अभियान द्वारा भव्य गोष्ठी आयोजित अधिवक्ता भवन, तहसील परिसर
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र।
मैं आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश सिंह कुशवाहा ने किया पानी पेड़ बचाओ अभियान के संयोजक पवन कुमार सिंह ने गोष्ठी में बोलते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जल संकट, वृक्षों की निरंतर कटाई तथा जैव विविधता पर बढ़ते खतरे जैसे गंभीर विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा
पानी पेड़ बचाओ अभियान के सह संयोजक विनीत श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा ने कहा कि जैव विविधता केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानव जीवन का आधार है। पेड़, जल स्रोत और वन्य जीव पर्यावरण की अमूल्य धरोहर हैं। इन्हें बचाना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। समाज को पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से आगे आना होगा।
गोष्ठी का संचालन कामता प्रसाद यादव एडवोकेट ने किया
गोष्ठी में राजेंद्र कुमार यादव, विजय बहादुर सिंह, विमल प्रसाद सिंह, टीटू प्रसाद गुप्ता, दीप नारायण पटेल आदर्श देव पांडेय, राजेश कुमार, नवीन कुमार पांडेय, संतोष चतुर्वेदी व अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।










Users Today : 17
Users This Year : 23808
Total Users : 36401
Views Today : 20
Total views : 71517