मिर्जामुराद
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खजुरी गांव के सामने हाईवे पर बुधवार की सुबह दस बजे प्रयागराज से वाराणसी जा रही एक कार हाईवे पर खराब होकर खड़ी सीमेंट लदी ट्रक के पिछले हिस्से में अनियंत्रित होकर जा भिड़ी।
जिससे कार में सवार प्रयागराज जिले के पानदरीबा शाहगंज निवासी मोहम्मद शमी, खुर्शीद अहमद उम्र (60) वर्ष, आशिफ अली उम्र (35) वर्ष व बादशाह हुसैन उम्र (65) वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया। वही कार का अगला हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में चले जाने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
ग्रामीणों की सूचना पर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे खजुरी चौकी प्रभारी गणेश पटेल ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकलवाने के बाद इलाज हेतु बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजकर भर्ती करवाया।वही क्षतिग्रस्त कार व ट्रक को एनएचएआई की मदद से हाईवे से हटवाकर किनारे कराया।
चौकी प्रभारी गणेश पटेल ने बताया कि तहरीर मिलते ही ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किया जाएगा।











Users Today : 76
Users This Year : 15643
Total Users : 28236
Views Today : 194
Total views : 56102