वाराणसी:
चौक थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भिन्न-भिन्न मुकदमों में वांछित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 31,800 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त कई दिनों से चोरी के अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे थे।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।











Users Today : 87
Users This Year : 15654
Total Users : 28247
Views Today : 208
Total views : 56116