गोरखपुर
गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 20 मई 2026 को एनडीआएफ नई दिल्ली के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के 10 तथा मध्य प्रदेश के 02 कुल 12 जनपदों में मल्टी हजार्ड मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
प्रात 05:30 बजे एनडीआरएफ कंट्रोल रूम द्वारा जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (ई.ओ.सी.), जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय को अवगत कराया गया कि मानबेला के अंबेडकर पार्क में स्थापित कम्युनिटी सेंटर में अग्निकांड की घटना घटित हुई है और बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गया है जिसमें कुछ लोग फंसे हुए हैं जिन्हें तत्काल बाहर निकाला जाना है।
प्राप्त सूचना के आधार पर जनपद गोरखपुर में इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम को लागू करते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) जो की इंसिडेंट कमांडर होते हैं कि नेतृत्व में यातायात, पुलिस, राजस्व, चिकित्सा, एसडीआरएफ एवं नागरिक सुरक्षा टीम को तत्काल मौके पर पहुंचने तथा एनडीआरएफ को राहत व बचाव कार्य में सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया।
एनडीआरएफ टीम द्वारा अन्य राहत एजेंसियों को मौके पर पहुंचने में कितना समय लगा, का मूल्यांकन किया गया और संतोष व्यक्त किया गया की सभी टीम समय से घटनास्थल पर पहुंच गई थी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से 02 एंबुलेंस, अग्निशमन विभाग की 02 फायर टेंडर गाड़ियां, एसडीआरएफ की एक यूनिट मय समस्त संसाधन तथा डॉग स्क्वॉड टीम, नागरिक सुरक्षा के 35 वार्डन, 12 आपदा मित्र, उक्त क्षेत्र के लेखपाल, राजस्व निरीक्षक तथा जिला आपदा विशेषज्ञ घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक सहयोग प्रदान किये।
सर्वप्रथम पुलिस विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा राहत एजेंसी को घटनास्थल तक पहुंचने में ग्रीन कॉरिडोर उपलब्ध कराया गया।
नागरिक सुरक्षा की टीम ने जो व्यक्ति घायल थे उन्हें रेस्क्यू कर एसडीआरएफ के स्ट्रेचर का प्रयोग करते हुए उपचार प्रदान कर एम्बुलेंस के माध्यम से रेफर कराया।
अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाते हुए कम्युनिटी सेंटर के प्रथम तथा द्वितीय तल पर घायल पड़े व्यक्तियो को लैडर के माध्यम से नीचे उतारने की कार्रवाई पूर्ण की।
एसडीआरएफ की डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा फंसे हुए विक्टिम को प्राथमिक उपचार प्रदान करते हुए एंबुलेंस से रेफर किया।
एनडीआरएफ टीम ने घटनास्थल के पास कमांड पोस्ट, मेडिकल पोस्ट, कम्युनिकेशन पोस्ट आदि का निर्माण करते हुए राहत व बचाव कार्य को समुचित प्रोटोकॉल के साथ क्रियान्वित किया। बिल्डिंग की दीवार जो कि क्षतिग्रस्त हो गई थी को काटकर अंदर फंसे दो व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला, प्राथमिक उपचार प्रदान किया और अग्रेतर कार्रवाई हेतु एंबुलेंस के माध्यम से पीएचसी चरगांवा रेफर किया।
आपदा मित्रों ने सभी राहत व बचाव एजेंसियों को सुगमता पूर्वक राहत कार्य संपादित करने में सहयोग प्रदान किया।
मॉक ड्रिल कार्य का पर्वेक्षण मनोज कुमार डीआईजी एनडीआरएफ वाराणसी ने स्वयं घटनास्थल पर अनिल कुमार पाल डिप्टी कमांडेंट एनडीआरएफ के साथ उपस्थित रह कर किया।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गोरखपुर के आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुआ











Users Today : 55
Users This Year : 15622
Total Users : 28215
Views Today : 138
Total views : 56046