चहनियां/चंदौली
मिशन शक्ति फेज 5 के तहत शनिवार को बलुआ एसओ अतुल कुमार ने छात्राओं को जागरूक किया । वही छात्राओं को इसके बारे में विधिवत जानकारी दिया ।
बताया कि 1098 हेल्पलाइन नंबर एक महत्वपूर्ण सेवा है जो बच्चों के लिए चौबीस घण्टे उपलब्ध है और निशुल्क तथा गोपनीय है l इसका उद्देश्य अनाथ, बेसहारा, शोषित, गुमशुदा या संकट में फंसे बच्चों की सहायता करना है और यह हेल्पलाइन बच्चों को घरेलू हिंसा,यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और अन्य प्रकार के शोषण से बचाने के लिए काम करती है।
यह हेल्पलाइन बच्चों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में मदद करती है और स्कूल न जाने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए कदम उठाती है । 112 नंबर एक महत्वपूर्ण आपातकालीन सेवा है जो भारत में उपलब्ध है। यह भी चौबीस घण्टे उपलब्ध है और निशुल्क है। इस नंबर पर कॉल करके, पुलिस,सेवाओं की मदद ले सकते हैं। 1090 एक महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर है जो महिलाओं के लिए समर्पित है।
यह भी चौबीस घण्टे उपलब्ध है और निशुल्क है । आप लोग इसके अलावा बलुआ थाने के नम्बर 9454403180 पर भी फोन कर सूचित कर सकती है । आपलोगो का पूरा मदद किया जायेगा । सभी नम्बर मिशन शक्ति के तहत कार्य कर रही है।
इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष कुमार सिंह,सचिदानन्द सिंह,सुनील सिंह,बाबूलाल यादव,विजय सिंह आदि उपस्थित रहे ।










Users Today : 29
Users This Year : 11264
Total Users : 23857
Views Today : 107
Total views : 46800