घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर पश्चिम बंगाल के युवक का शव फंदे से लटका मिला
मड़िहान थाना क्षेत्र के ददरी जंगल स्थित निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट परिसर में मंगलवार की रात उस समय सनसनी फैल गई, जब प्लांट में कार्यरत 35 वर्षीय कर्मचारी का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही साथी कर्मचारियों में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते पूरे परिसर में मातम जैसा माहौल छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी युवक के रूप में बताई जा रही है, जो रोजी-रोटी की तलाश में अपने परिवार से दूर मीरजापुर आया था। परिजनों को जब घटना की सूचना मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट में कार्य करने वाला उक्त कर्मचारी मंगलवार की शाम तक अपने साथियों के साथ सामान्य रूप से काम करता दिखाई दिया था। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि रात होते-होते ऐसा दर्दनाक मंजर सामने आएगा।
देर रात जब साथी कर्मचारियों ने उसे काफी देर तक नहीं देखा तो खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान उसका शव फंदे से लटकता मिला। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर मड़िहान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ भी की।









Users Today : 81
Users This Year : 23777
Total Users : 36370
Views Today : 214
Total views : 71480