वाराणसी।
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने नगर निगम के कर्मचारीयों या नगर निगम के कैंपस में बाहरियों द्वारा अवैध वसूली या भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए लैड लाइन नंबर जारी किया है। नगर आयुक्त ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी कार्यालय के पटल पर इस नंबर को लिखना अनिवार्य होगा व शिकायतकर्ता की डिटेल हर हाल में गोपनील रखी जाएगी। इसलिए बिना डरे कोई भी नगर निगम के भ्रष्टाचार की शिकायत कर सकता है।
नगर आयुक्त ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम के किसी कार्यालय में किसी भी काम के लिए कोई अधिकारी, बाबू कर्मचारी या चपरासी काम के लिए पैसे मांगता है तो जनता को घबराने या परेशान होने की जरूरत नहीं है उसे सिर्फ विशेष,लैड लाइन हेल्पलाइन नंबर-0542-2282 834 डायल कर बिना अपना नाम और पता बताएं शिकायत करना है।
इसके बाद तुरंत उस व्यक्ति पर तत्काल में कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने इस सार्वजनिक सूचना को नगर निगम के सभी कार्यालयों, जोनल कार्यालयों और जलकल विभाग के नोटिस बोर्ड पर अनिवार्य रूप से चिपकाने के निर्देश भी जारी किए हैं।










Users Today : 95
Users This Year : 23791
Total Users : 36384
Views Today : 231
Total views : 71497