जौनपुर
वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार, जौनपुर में अपराध एवं कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में कुँवर अनुपम सिंह भी मौजूद रहे।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी तथा विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी शामिल हुए। समीक्षा के दौरान डीआईजी ने जनपद में चिन्हित माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने हत्या, लूट, बलात्कार, छेड़छाड़, गो तस्करी और शराब तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही गृह चोरी और नकबजनी की घटनाओं में शामिल अपराधियों की गैंगशीट खोलकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
डीआईजी ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए सभी मामलों का समयबद्ध एवं गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा। महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा गुंडा एक्ट के तहत जिलाबदर की कार्रवाई तेज करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में “ऑपरेशन कनविक्शन” के तहत हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और लूट जैसे गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिकतम सजा दिलाने पर जोर दिया गया।
इसके अलावा जनसुनवाई में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को शालीनता से सुनकर निष्पक्ष जांच के माध्यम से पीड़ितों को न्याय दिलाने, अवैध शराब के खिलाफ निरंतर अभियान चलाने तथा माल मुकदमाती के विधिक निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
बैठक के अंत में सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।










Users Today : 6
Users This Year : 23797
Total Users : 36390
Views Today : 6
Total views : 71503