चन्दौली-
उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना चकिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर पोस्ट ऑफिस के पास बने सार्वजनिक शौचालय (वार्ड नं. 1, चकिया) के पास से मु.अ.सं. 122/2026 धारा 305/317(2) BNS से संबंधित अभियुक्त नौशाद पुत्र इम्तियाज, निवासी: ग्राम वार्ड नं. 8, दुर्गानगर, थाना चकिया, जनपद चन्दौली को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया है ।
अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया वीवो (VIVO) कम्पनी का मोबाइल बरामद हुआ है ।
पूछताछ विवरण-
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह वादी मुकदमा आफताब आलम का मोबाइल दिनांक 31.03.2026 की रात करीब 01 बजे दीवार के सहारे चढ़कर आफताब के घर की दूसरी मंजिल से चोरी कर लिया था । गिरफ्तारी से बचने के लिए वह शिकारगंज भाग गया था और वहां एक दुकान पर काम कर रहा था । वह चोरी के मोबाइल को बेचने की फिराक में था।










Users Today : 15
Users This Year : 23711
Total Users : 36304
Views Today : 46
Total views : 71312