वाराणसी–
सीबीएसई नई दिल्ली द्वारा बुधवार को कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया जिसमें आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल, चोलापुर के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया।
इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम 99% रहा।
विद्यालय के कुल वो विद्यार्थियों ने 90% प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल किया। जबकि 16 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवता को साबित किया। प्राप्त अंकों के आधार पर महिमा गुप्ता ने 97% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं शान्भवी मिश्रा ने 93% और अंकू सिंह ने 89.4% अंक हासिल कर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रमुख सफल विद्यार्थियों में अमन यादव (86%), राज (86%), आराध्या तिवारी (84.8%), सुप्रिया यर्मा (84.8%), अंकिता यादव (83.8%), पायल वर्मा (83.8%), श्रेया सिंह (82%), रश्मि पटेल (81.4%), विश्वकर्मा आयुष जितेन्द्र (81.4%), उज्जवल तिवारी (80.6%), शामिल रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह एवं सहायक निर्देशिका दिव्या सिंह ने इस उत्कृष्ट उत्कृष्ठ परिणाम पर सभी विद्यार्थियों को बधाई दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी तरह आगे भी मेहनत करते रहें, उच्च लक्ष्य निर्धारित करें और देश-समाज के लिए प्रेरणादायक बनते हुए अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें।











Users Today : 12
Users This Year : 23708
Total Users : 36301
Views Today : 27
Total views : 71293