जंसा
सेवापुरी विकास खण्ड के ग्राम सभा खरगूपुर की सबसे वरिष्ठ एवं पूजनीय मातृशक्ति मरजादि देवी पत्नी स्वर्गीय पृथ्वीपाल मिश्र का बुधवार को लगभग 107 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामवासी, समाजसेवी एवं शुभचिंतक उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किए।
मरजादि देवी अपने सरल स्वभाव, संस्कारों और स्नेहमयी व्यवहार के लिए पूरे क्षेत्र में सम्मानित थीं। अधिक आयु होने के बावजूद वह गांव और परिवार के लोगों को पहचानती थीं तथा सभी के सुख-दुख में सहभागी रहती थीं। उनके निधन से क्षेत्र ने एक आदर्श मातृशक्ति को खो दिया।
दिवंगत मरजादि देवी के पुत्र विंध्यवासिनी मिश्र (छेदी) किसान इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं। पौत्र अनुपम मिश्रा, नितिन मिश्रा सहित पूरा परिवार शोकाकुल है।
उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर संपन्न हुआ, जहां पुत्र विंध्यवासिनी मिश्र ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों की भारी भीड़ मौजूद रही।










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280