वाराणसी।
नमो घाट पर गश्त के दौरान एक पर्यटक का खोया पर्स पर्यटक पुलिस ने महज 10 मिनट में खोजकर वापस कर दिया। बलरामपुर निवासी रोशन यादव ने उप निरीक्षक अंकित कुलश्रेष्ठ को सूचना दी कि उनका पर्स कहीं गिर गया है,
जिसमें करीब 8 हजार रुपये व जरूरी दस्तावेज थे। सूचना मिलते ही पर्यटक थाना नमो घाट चौकी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खोजबीन कर पर्स सकुशल बरामद कर पर्यटक को सुपुर्द कर दिया। पुलिस की तत्परता और ईमानदारी पर पर्यटक ने वाराणसी पर्यटक पुलिस का आभार जताया।









Users Today : 0
Users This Year : 24080
Total Users : 36673
Views Today :
Total views : 72083