वाराणसी।
जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित वर्ष 2026 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकॉर्ड स्तर पर मामलों का निस्तारण हुआ। इस दौरान न्यायालय और प्रशासनिक विभागों को मिलाकर कुल 4,72,161 मामलों का निपटारा किया गया और ₹20.49 करोड़ से अधिक की वसूली सुनिश्चित हुई।
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत आपसी समझौते और त्वरित न्याय का प्रभावी माध्यम बन चुकी है, जहां लोग बिना समय गंवाए गंभीर मामलों का भी समाधान पा सकते हैं।
उन्होंने पारिवारिक विवादों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि परिवार समाज की मूल इकाई है और न्यायालय की भूमिका परिवारों को जोड़ने की होनी चाहिए, न कि तोड़ने की।
लोक अदालत में जनपद न्यायालय के 33,807 मामलों का निस्तारण कर ₹2.96 करोड़ की वसूली की गई, जबकि प्रशासन और अन्य विभागों द्वारा 4,38,354 मामलों का निस्तारण कर ₹17.52 करोड़ की वसूली हेतु समझौता हुआ।
कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अनिरुद्ध कुमार तिवारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी रामकेश, बनारस बार अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला, सेंट्रल बार अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गौतम, अपर जिला जज आलोक कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी अजीत कुमार सहित कई न्यायिक अधिकारी, बैंक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।









Users Today : 1
Users This Year : 15568
Total Users : 28161
Views Today : 1
Total views : 55909