माल निस्तारण अभियान: मुकदमों से सम्बन्धित 1180.2 लीटर अवैध शराब का किया विनष्टीकरण

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर।

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा माल निस्तारण के संबंध में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देश के क्रम में बुधवार, 06 मई 2026 को थाना पड़री परिसर में थाना स्थानीय पर वर्ष 2023-2025 के बीच पंजीकृत आबकारी अधिनियम से सम्बंधित पंजीकृत कुल 95 मुकदमों में बरामद 1180.2 लीटर अवैध शराब(960 लीटर कच्ची देशी शराब व 220.2 लीटर ब्लू लाइम देशी शराब) को न्यायालय द्वारा विनष्टीकरण का आदेश दिए जाने

के उपरान्त अरविन्द कुमार पाण्डेय-नायब तहसीलदार, मुनेन्द्र पाल सिंह-क्षेत्राधिकारी सदर, राजेश कुमार-आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम सदर तहसील व प्रदीप कुमार सिंह थानाध्यक्ष पड़री सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण की गठित टीम की उपस्थिति में उपरोक्त अवैध शराब का विनष्टीकरण कराया गया।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई