छानबे क्षेत्र अंतर्गत जिगना हरगढ़ बाजार, नरैना निवासी प्रदीप सिंह के परिवार के सदस्यों एवं उनके चालक सहित कुल 9 लोगों की हुई भीषण सड़क दुर्घटना एवं अग्निकांड की अत्यंत हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

इस दुःखद घड़ी में पीड़ित परिवारों को संबल प्रदान करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिसे हम सभी ने स्वयं उपस्थित होकर पीड़ित परिजनों को सौंपा, ताकि उन्हें तत्काल राहत मिल सके और इस कठिन समय में उन्हें सहारा प्राप्त हो।

प्रदान की गई सहायता राशि का विवरण निम्नानुसार है—

प्रदीप कुमार सिंह (पुत्र स्व० हरिप्रसाद सिंह) को ₹6,00,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

अरुण कुमार सिंह (पुत्र स्व० हरिप्रसाद सिंह) को ₹4,00,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

सोनिका सिंह (पत्नी स्व० पंकज कुमार सिंह) को ₹2,00,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

रमाशंकर (पुत्र माताचरण सिंह, ग्राम बहुती) को ₹66,667 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

विजय कुमार सिंह (पुत्र माताचरण सिंह) को ₹66,667 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

जटाशंकर सिंह (पुत्र माताचरण सिंह) को ₹66,666 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।इस अवसर पर हमने पीड़ित परिवारों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें ढांढस बंधाया। प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में उनके साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सहायता राशि न केवल आर्थिक संबल प्रदान करेगी, बल्कि शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में कुछ हद तक राहत एवं सहारा भी देगी।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इस अवसर पर लाल बहादुर सरोज (जिला अध्यक्ष), हेमंत त्रिपाठी (जिला उपाध्यक्ष), इंद्रकुमार सिंह (जिला उपाध्यक्ष), रवि शंकर पाण्डेय (जिला महामंत्री), स्वामी नाथ सिंह (जिला महामंत्री), रोहित त्रिपाठी (जिला मंत्री), प्रीतेश सिंह (मंडल अध्यक्ष), सतीश पाण्डेय (मंडल उपाध्यक्ष), राजन यादव (पूर्व मंडल मंत्री) एवं शुभम जायसवाल (मीडिया सह प्रभारी) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।