मीरजापुर।
पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर रमेश चंद ओझा और उसके गैंग के दो सक्रिय सदस्यों की करीब ₹3 करोड़ 30 लाख की अवैध अचल संपत्ति कुर्क कर दी। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर की गई।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर नायब तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी नगर और विंध्याचल पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम अमोई (कंतित) और बरकछा कला स्थित कुल 0.559 हेक्टेयर जमीन को कुर्क किया।
पुलिस के मुताबिक यह संपत्ति अपराध और समाज विरोधी गतिविधियों से अवैध रूप से अर्जित की गई थी। कार्रवाई की जद में गैंग लीडर रमेश चंद ओझा, गैंग सदस्य राकेश कुमार सरोज और भागमनी देवी आए हैं।
रमेश चंद ओझा और उसके साथियों पर धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने समेत गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
मीरजापुर पुलिस ने साफ किया है कि अपराध से कमाई गई संपत्तियों पर आगे भी इसी तरह बुलडोजर कार्रवाई जारी रहेगी।










Users Today : 11
Users This Year : 23802
Total Users : 36395
Views Today : 12
Total views : 71509