चन्दौली चहनिया बलुआ बाजार में मंगलवार की दोपहर में एक भटकती हुई मासूम बच्ची की पहचान हो गई है। बच्ची की पहचान थाना बलुआ क्षेत्र के सरौली गांव निवासी 6 वर्षीय दिव्यांशी पुत्री शैलेन्द्र यादव के पुत्र के रूप में हुई है।
पुलिस की सक्रियता से व मोबाइल व्हाट्सएप की मदद से मासूम सकुशल अपने स्वजनों से मिली।सरौली गांव निवासी शैलेन्द्र यादव अपने बच्ची को लेकर सोनहुला गांव के राधे के मड़ई में एक लान में शादी समारोह में आये थे ।
इसी दौरान अचानक वह भटक गयी और अनजाने में पैदल ही बलुआ बाजार तक पहुंच गयी । उधर बच्ची के अचानक लापता हो जाने से परिजन काफी परेशान हो उठे और उसे आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाशते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
इसी बीच बलुआ बाजार में अकेले घूमते बच्ची को स्थानीय लोगों ने देखा तो सूचना थाना बलुआ पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को अपने संरक्षण में लिया और उसकी पहचान कराने के लिए सूचना को विभिन्न माध्यमों, खासकर मोबाइल व्हाट्सएप के जरिए प्रसारित कराया।
खबर प्रसारित होते ही बच्ची के माता-पिता तक यह सूचना पहुंची। जानकारी मिलते ही वे तत्काल थाना बलुआ पहुंचे, जहां उन्होंने अपने बच्चे को सकुशल पाकर राहत की सांस ली। पुलिस द्वारा आवश्यक पुष्टि के बाद बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
इस पूरे मामले में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह की संवेदनशीलता और सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। उन्होंने बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उसे सुरक्षित परिवार से मिलाने में अहम योगदान दिया। बच्चे को सुरक्षित वापस पाकर माता-पिता भावुक हो उठे और बलुआ पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 4
Users This Year : 23795
Total Users : 36388
Views Today : 4
Total views : 71501