सकलडीहा,
बीते दिनों बुधवार को आंधी पानी के कारण तहसील परिसर की बाउड्री टूटकर गिर गयी है। इसके साथ ही बरगद की विशाल पेड़ भी अधिवक्ताओं के चैंबर पर टूटकर लटका हुआ है। जिसे लेकर दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। अधिवक्ताओं की शिकायत के बाद भी तहसील प्रशासन अनजान बना हुआ है। जिसे लेकर अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताया है।
सकलडीहा तहसील की दो प्रमुख गेट है। जिसके माध्यम से तहसील में अधिवक्ता सहित अधिकारी और वादकारियों का आना जाना लगा रहता है। शाम होते ही दोनों गेट बंद हो जाती है। बीते दिनों आंधी पानी में तहसील परिसर की बाउड्री टूट जाने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा कर्मी परेशान है।
वही दूसरी ओर अधिवक्ताओं के चैंबर पर बरगद का विशाल पेट टूटकर लटका हुआ है। जो बड़ी हादसा का दावत दे रहा है। तहसील के अधिवक्ता नंदलाल,राजकुमार सिंह,दुर्गेश सिंह,संदीप,आशुतोष मिश्रा,अखिलेश तिवारी,उपेन्द्र नारायण सिंह और राजेश्वर सिंह रज्जू की ओर से शिकायत करने के बाद भी टूटी बाउड्री से लेकर लटकती पेट को हटाया नही गया।
जिसे लेकर अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताया है। डेमोक्रेटिक बार के महामंत्री आशुतोष मिश्रा,अंकित तिवारी,विजय प्रताप सिंह ने बताया कि टूटी बाउड्री के समीप अधिवक्ताओं की वाहन खड़ी रहती है। जिसमें आवश्यक कागजात रहते है। टूटी बाउड्री की मरम्मत नहीं होने के कारण वाहन और कागजात गुम होने का डर बना रहता है।
तहसील प्रशासन से समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग किया है। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि तहसीलदार को बताया गया है। जल्द ही बाउड्री की मरम्मत और टूटी पेड को हटाया जायेगा।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 4
Users This Year : 23795
Total Users : 36388
Views Today : 4
Total views : 71501