वाराणसी
एसीपी चेतगंज शुभम सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने अपने थाना क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इंस्पेक्टर ने खुद सड़क पर उतरकर अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दी और दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
बाइक-टोटो वालों की चेकिंग
अभियान के दौरान लहुराबीर, मलदहिया, चेतगंज चौराहा समेत भीड़भाड़ वाले इलाकों में बाइक और ई-रिक्शा/टोटो की जबरदस्त चेकिंग की गई। गलत पार्किंग और जाम लगाने वाले वाहनों का चालान किया गया। इंस्पेक्टर ने साफ कहा कि सड़क पर जाम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जाम और सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस
जनपद में मेहनती इंस्पेक्टरों में विजय कुमार शुक्ला का नाम सबसे ऊपर गिना जाता है। चार्ज लेने के बाद से ही वे लगातार अतिक्रमण और जाम की समस्या पर काम कर रहे हैं। थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक को लेकर वे हमेशा अलर्ट मोड में रहते हैं।
चौकी इंचार्जों की लेते हैं क्लास
इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला समय-समय पर सभी चौकी इंचार्जों की मीटिंग लेकर उन्हें जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश देते हैं। उनके कामकाज से आला अधिकारी भी संतुष्ट बताए जाते हैं। हालांकि क्षेत्र में चर्चा है कि वे मुलजिमों की अरेस्टिंग में थोड़ा कम इंटरेस्ट लेते हैं, लेकिन कानून-व्यवस्था और जाम की समस्या को लेकर उनकी सक्रियता सबसे ज्यादा रहती है।
इंस्पेक्टर का कहना है कि “चेतगंज में न अतिक्रमण चलेगा, न जाम लगने देंगे। जनता को सुरक्षित माहौल देना हमारी प्राथमिकता है










Users Today : 6
Users This Year : 23797
Total Users : 36390
Views Today : 6
Total views : 71503