मीरजापुर
सोमवार, 0 4 मई 2026 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बंगाल, असम एवं पुदुचेरी राज्य के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय पर भाजपा जिला कार्यालय मीरजापुर पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज की अध्यक्षता में उपरोक्त राज्यों में सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं द्वारा एक – दूसरे को मिठाई खिलाकर, पटाखे छोड़े गये एवं धूमधाम से जीत का जश्न मनाया गया।
जिलाध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में जीत का श्रेय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यों को दिया और कहाकि यह जीत बंगाल, असम एवं पुदुचेरी की देव तुल्य जनता का भाजपा के प्रति विश्वास है।
इस अवसर पर मा0 विधायक नगर पं0 रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, जिला उपाध्यक्ष हेमंत त्रिपाठी, सुनीता शर्मा, इन्द्र कुमार सिंह, उदय भान तिवारी, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, डॉ0 सी0एल0 बिन्द, स्वामीनाथ सिंह, जिलामंत्री संध्या पटेल, रोहित त्रिपाठी, अनिल कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य पंकज सिंह चंदेल, राकेश कुमार बिन्द, विरेन्द्र कुमार मौर्य वीरू, अमित श्रीनेत, रूद्रेश प्रताप सिंह, मृत्युंजय त्रिपाठी, दिलीप पटेल, प्रेमलता दूबे, सोनम चतुर्वेदी, जिला संयोजक आईटी विभाग अमित कुमार सिंह, सोशल मीडिया संयोजक आनन्द मैनी, प्रितेश सिंह, सुरेश सिंह, आशुतोष पाठक, विकास गुप्ता, जिला मीडिया सह प्रभारी रतन कुमार सिंह, विजय शक्ति दूबे, स्टेशन वार्ड के सभासद विजय शंकर प्रजापति, सुमन यादव के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया है।










Users Today : 0
Users This Year : 23791
Total Users : 36384
Views Today :
Total views : 71497