चन्दौली पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में सोमवार को GDR ब्रिज से सब्जी मंडी तक लगभग 2 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया। इस कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और स्कूली बच्चों सहित राहगीरों को करीब दो घंटे तक रास्ते में फंसे रहना पड़ा।
बताया जा रहा है कि बाजार क्षेत्र में चल रही तोड़फोड़ की कार्रवाई और सड़क के एक हिस्से को बंद किए जाने के कारण यातायात बाधित हुआ। धीरे-धीरे यह बाधा एक बड़े जाम में बदल गई।
स्थिति बिगड़ने पर यातायात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने के प्रयास में जुट गए। मौके पर यातायात प्रभारी रमेश यादव, एसडीएम अनुपम मिश्रा, नगर पालिका के राजीव मोहन सक्सेना, सीओ अरुण कुमार सिंह और थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
यातायात सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने जानकारी दी कि जाम को समाप्त करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही स्थिति सामान्य कर दी जाएगी और मुगलसराय को जाम से पूरी तरह मुक्त कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
फिलहाल, प्रशासन की सक्रियता के बावजूद क्षेत्र में यातायात धीरे-धीरे ही सामान्य हो पा रहा है, जिससे लोगों को अभी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 0
Users This Year : 23791
Total Users : 36384
Views Today :
Total views : 71497