मिर्ज़ापुर
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने लहंगपुर स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र/आयुष्मान मन्दिर का कर स्वास्थ्य सेवाओं की निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उपचार व सुविधाओं की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार ने बताया कि केंद्र पर बीते एक वर्ष में 11,732 मरीजों की ओपीडी की गई है।
वर्तमान में प्रतिदिन 40 से 45 मरीजों की ओपीडी संचालित हो रही है, जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे व हाईवे से गुजरने वाले मध्य प्रदेश, नागपुर व कोलकाता जाने वाले राहगीर भी शामिल रहते हैं। इस स्वास्थ्य केंद्र पर क्षेत्र के 36 गांवों के मरीज नियमित रूप से उपचार के लिए पहुंचते हैं।
यहां बुखार, पेट दर्द, हाईपरटेंशन, डिलीवरी तथा बच्चों के सर्दी-जुकाम का उपचार किया जाता है। 24 घंटे डिलीवरी की सुविधा के साथ छह बेड की व्यवस्था उपलब्ध है। आईपीएचएस मानकों के अनुरूप सुविधाएं एवं एआरबी की सेवा भी संचालित है। निरीक्षण के दौरान तीन मरीज भर्ती पाए गए, जिनमें सोनी (21) और राधा (22) का उपचार किया जा रहा था।
मरीजों ने बताया कि मलेरिया, टीबी व बुखार की जांच व उपचार की सुविधा मिल रही है। वहीं कुछ ग्रामीणों ने चिकित्सकों की कभी-कभार अनुपस्थिति की शिकायत भी की।
इसके बाद जिलाधिकारी ने खजूरी प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 सी0एल0 वर्मा उपस्थित रहें।
प्राथमिक विद्यालय खजुरी (लालगंज) का निरीक्षण
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने पठन-पाठन की गुणवत्ता पर संतोष जताते हुए शिक्षकों को बेहतर शिक्षण कार्य जारी रखने के निर्देश दिए। कक्षा-2 के छात्रो से गुडमार्निंग का मतलब एवं अन्य शिक्षा से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की। यूनीफार्म न पहने जाने पर बताया गया कि नए नामांकित बच्चे है
उनके खाते में यूनीफार्म की धनराशि भेज दी गई गई अभिभावक द्वारा बताया गया बनवाया जा रहा है। कक्षा एक में 26 में से 20, कक्षा-2 में 47 में से 17, कक्षा तीन में 24 में से 16, व कक्षा 05 में 46 में से 22 बच्चे उपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई बच्चे ड्राप आउट न होने पाए इस विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा उपस्थित रहें।











Users Today : 19
Users This Year : 13190
Total Users : 25783
Views Today : 103
Total views : 51185