मिर्जापुर।
जनपद के संत नगर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक पत्रकार सुशील कुमार के साथ कथित तौर पर थाना अध्यक्ष द्वारा अभद्रता, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगा है।
पीड़ित पत्रकार सुशील कुमार का आरोप है कि वह अपने निजी कार्य से बाजार जा रहे थे, तभी रास्ते में चल रही पुलिस चेकिंग के दौरान थाना अध्यक्ष ने उनकी बाइक रुकवाई। जैसे ही उन्होंने गाड़ी साइड में लगाई, आरोप है कि SHO ने बिना किसी स्पष्ट कारण के उन्हें थप्पड़ मार दिया और गाली-गलौज करने लगे।
सुशील कुमार का कहना है कि जब उन्होंने खुद को पत्रकार बताया, तब भी थाना अध्यक्ष का रवैया नहीं बदला, बल्कि उल्टा उन्हें धमकी दी गई कि “मुकदमा लिखकर अंदर कर देंगे।” इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और स्थानीय लोगों में पुलिस के व्यवहार को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, इस तरह की घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।











Users Today : 95
Users This Year : 17408
Total Users : 30001
Views Today : 199
Total views : 59479