हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। देर रात तक पुलिस और जल पुलिस की टीम दोनों की तलाश में जुटी रही, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। रविवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
तीन दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने पहुंचे थे
मूल रूप से लखीमपुर खीरी निवासी 17 वर्षीय अधीर रंजन सिंह शिवकुटी में रहकर एसएससी की तैयारी करता था। वहीं नवाबगंज के कस्तूरीपुर अटरामपुर गांव निवासी हिमांशु पांडे भी शिवकुटी में किराए के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
दोनों अपने तीन दोस्तों के साथ शनिवार शाम करीब 6:30 बजे कोटेश्वर महादेव मंदिर के पास गंगा स्नान करने पहुंचे थे। इनमें से दो दोस्त अल्लापुर में किराए के कमरे में रहते हैं। स्नान के दौरान अचानक अधीर और हिमांशु गहरे पानी में चले गए और तेज धारा में बहने लगे।
दोस्तों ने बचाने की कोशिश की
दोनों को डूबता देख साथियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी। घटना की जानकारी मिलते ही घाट पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर शिवकुटी पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू कराई गई।










Users Today : 70
Users This Year : 23681
Total Users : 36274
Views Today : 145
Total views : 71248