चंदौली सकलडीहा
डायट प्राचार्य ने सभी का आभार जताया और उन्होंने कहा कि प्रिय सहयोगियों एवं शुभेच्छुगण(DIOS/ BSA/BEO/SRG/ARP/HM/IHM/शिक्षक संकुल/ शिक्षक भाइयों एवं शिक्षिकाएं बहनें/ मीडिया बंधुओं/ अनुदेशकों एवं शिक्षामित्रों, कस्तूरबा की शिक्षिकाएं एवं प्रशिक्षु/छात्र-छात्राएं व अन्य सह कर्मीगण) जैसा कि विदित है मेरे शैक्षणिक जीवन का एक महत्वपूर्ण अध्याय समाप्त हो गया है।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चन्दौली के साथ पिछले दो- तीन वर्षों का सफर मेरे लिए बेहद यादगार रहा है। मैं आप सभी का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूँ। मेरे कार्यकाल के दौरान आपके अटूट समर्थन, सहयोग और स्नेह ने ही डायट संस्थान और जनपद की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया है।
आपके अथक परिश्रम, सहकर्मियों की समर्पण भावना, शिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं की ऊर्जा ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है। साथियों,आप सभी के साथ काम करना मेरे जीवन का एक अनमोल अनुभव रहा है। आपकी मेहनत, समर्पण और टीम भावना ने हमारे अभीष्ट लक्ष्यों को हासिल करने में मदद की है। डायट संस्थान और चन्दौली जनपद में बिताए गए पल, शैक्षणिक चुनौतियाँ और आप सभी के साथ मिलकर अर्जित की गई सफलताएँ मेरे जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति हैं।
मेरी सेवा के दौरान आप सभी के नि:स्वार्थ समर्थन और कड़ी मेहनत के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। मैं सदैव चन्दौली जिले की शैक्षिक प्रगति एवं डायट संस्थान की सफलता की कामना करता रहूँगा। समर्पित और प्रतिभाशाली, योग्य टीम के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान और परम सौभाग्य की बात है। मुझे सदैव आप सभी पर गर्व रहेगा। मुझे काम करने के जो अविस्मरणीय पल मिले हैं, उसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूँ। आप सभी के सुखद भविष्य की कामना करता हूँ।











Users Today : 118
Users This Year : 17431
Total Users : 30024
Views Today : 227
Total views : 59507