चन्दौली-
उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 01/02.05.2026 की रात्रि में थाना बलुआ क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गयी, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगी,घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरफ्तारी-
आज दिनांक 02.05.2026 को थाना बलुआ पुलिस द्वारा राधे की मड़ई ग्राम सोनहुला के पास सघन चेकिंग की जा रही थी मुखबीर से सूचना मिली कि भूपौली से मथेला आनें वाली नहर पर एक ट्रैक्टर ट्राली सहित व एक ट्रैक्टर बिना ट्राली के आ रहा है। जो सम्भवतः चोरी का हो सकता है। सूचना पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर देखा गया तो एक ट्रैक्टर ट्राली सहित व एक बिना ट्राली के आता हुआ दिखाई दिया।
टार्च की रोशनी से रोकनें का प्रयास किया तो आगे वाले ट्रैक्टर के चालक नें गाली देते हुए जान से मारने की नियत से चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर ट्रैक्टर ऊपर चढानें का प्रयास किया एवं पुलिस बल के उपर फायर कर दिया। अपनें बचाव में पुलिस बल द्वारा भी फायर किया गया जिसमें एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी ।
घायल अभियुक्त को पुलिस टीम द्वारा पुलिस हिरासत में लेकर नजदीकी अस्पताल प्राथमिक उपचार हेतु भर्ती कराया गया। उसका एक अन्य साथी अन्धेरे का फायदा उठाकर भागनें में सफल रहा। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 02 ट्रैक्टर , 01 ट्राली व 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1.मृत्युंजय कुशवाहा पुत्र नरसिंह कुशवाहा निवासी तरांव थाना रामपुर मझवाँ जनपद गाजीपुर उम्र 32 वर्ष
बरामदगी का विवरणः-
1.02 ट्रैक्टर व 01 ट्राली चोरी की
2.01 अवैध तमंचा 315 बोर
3.01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस 315 बोर।
अपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 1316/16 धारा 394 भादवि थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर
2.मु0अ0सं0 67/18 धारा 379, 411 भादवि थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर
3.मु0अ0सं0 71/18 धारा 41, 411, 413, 414 भादवि थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर
4.मु0अ0सं0 71/18 धारा 379, 411 भादवि थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर
5.मु0अ0सं0 56/18 धारा 379, 411, 413, 414 भादवि थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर
6.मु0अ0सं0 303/19 धारा 379, 411 भादवि थाना सारनाथ जनपद वाराणसी
7.मु0अ0सं0 76/19 धारा 41, 411, 413, 414 भादवि थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर
8.मु0अ0सं0 152/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर
9.मु0अ0सं0 51/2019 धारा 323, 504, 342 भादवि थाना सैदपुर गाजीपुर
10.मु0अ0सं0 181/2019 धारा 379 थाना चोलापुर जनपद वाराणसी
11.मु0अ0सं0 163/19 धारा 3(1) गैंगेस्टर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर
12.मु0अ0सं0 74/20 धारा 379, 411, 414 भादवि थाना सारनाथ वाराणसी
13.मु0अ0सं0 33/20 धारा 379, 411 भादवि थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर
14.मु0अ0सं0 34/20 धारा 411, 413, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर
15.मु0अ0सं0 93/21 धारा 411, 413, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना सुहवल जनपद गाजीपुर
16.मु0अ0सं0 254/21 धारा 379, 411 भादवि थाना लालपुर जनपद वाराणसी
17.मु0अ0सं0 239/21 धारा 379, 411 भादवि थाना जलालपुर जौनपुर
18.मु0अ0सं0 228/22 धारा 379, 411 भादवि थाना सारनाथ वाराणसी
19.मु0अ0सं0558/22 धारा 379/411 भादवि थाना चौबेपुर वाराणसी
20.मु0अ0सं0 143/22 धारा 41, 411, 413, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर
21.मु0अ0सं0 135/23 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना रोहनियाँ जनपद वाराणसी
22.मु0अ0सं0 87/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना बलुआ जपनद चन्दौली
23.मु0अ0सं0 118/26 धारा 109(2), 317(2), 317(4) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बलुआ जनपद चन्दौली
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1.थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह थाना बलुआ जनपद चन्दौली ,
2.उ0नि0 अनन्त भार्गव थाना बलुआ जनपद चन्दौली,
3.चौकी प्रभारी उ0नि0 अमित सिंह थाना बलुआ जनपद चन्दौली,
4.उ0नि0 जमीलुद्दीन खान थाना बलुआ जनपद चन्दौली ।
5.उ0नि0 जितेन्द्र बहादुर सिंह थाना बलुआ जनपद चन्दौली,
6.हे०का० जलभरत, थाना बलुआ जनपद चन्दौली
7.का० रमेश चौहान थाना बलुआ जनपद चन्दौली









Users Today : 66
Users This Year : 13082
Total Users : 25675
Views Today : 173
Total views : 50896