वाराणसी, 01 मई 2026:
वाराणसी कैन्ट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने प्रत्येक शुक्रवार की भांति आज भी शिवाजी नगर जनसंपर्क कार्यालय, महमूरगंज में जनसुनवाई की। इस अवसर पर उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों की व्यक्तिगत, सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई प्रातः 10:00 बजे से प्रातः 2 बजे तक सतत रूप से चली, जिसमें नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
लल्लापुरा निवासी राहुल जायसवाल ने बताया की उनके क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास सीवर के कारण गंदगी फैली रहती है। इस पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने महाप्रबंधक, जलकल, वाराणसी को तत्काल क्षतिग्रस्त पाइप को बदलने के लिए निर्देश दिए। अस्सी निवासी ईश्वरानंद तीर्थ ने बताया कि उनका वृद्धावस्था पेंशन नहीं आ रहा है। इसपर विधायक ने समाज कल्याण अधिकारी को पेंशन जारी करवाने का निर्देश दिया।
शिवपुरवा निवासिनी भांति देवी द्वारा बताया गया कि जब से इस स्मार्ट मीटर लगा है तब से बिजली का बिल लगभग दुगना हो गया है जबकि उपयोग पूर्व के तरीके हो रहा है। इसपर विधायक जी द्वारा मुख्य अभियंता, वाराणसी को इस संदर्भ में प्रार्थिनी की मदद करने के लिए निर्देश दिया गया। जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ कुशाग्र श्रीवास्तव, रजनीश पाठक व अभिषेक भी उपस्थित रहे।










Users Today : 11
Users This Year : 23707
Total Users : 36300
Views Today : 14
Total views : 71280